Skip to main content

TR NEWS UP-UK

इस शहर में एक्यूआई 2135 पहुंचने के बाद लॉकडाउन लगाया

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में प्रदूषण का स्तर लगातार रिकार्ड तोड़ रहा है। मुल्तान शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दो हजार के पार पहुंच गया।शहर मुल्तान में शुक्रवार सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 2135 दर्ज किया गया। हवा में पीएम 2.5 की सांद्रता 947 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज की गई। इसके चलते पंजाब राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है। साथ ही राज्य के कई शहरों में लॉकडाउन लगाया गया है। राज्य में 17 नवंबर तक पार्क और संग्रहालय बंद कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बाजार को जल्दी बंद करने और लोगों के फेस मास्क लगाने के लिए कहा गया है। पंजाब राज्य के इलाकों में धुंध के चलते स्थिति बिगड़ रही है। पंजाब राज्य के सबसे बड़े शहर मुल्तान में शुक्रवार सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 2135 दर्ज किया गया। इसके साथ ही हवा में पीएम 2.5 की सांद्रता 947 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज की गई, जोकि डब्ल्यूएचओ की ओर से तय किए गए मानक से 189.4 गुना ज्यादा रही।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *