मुजफ्फरनगर । भण्डूर गांव में हिन्दू जागरण सभा का आयोजन अखण्ड भारत टीम द्वारा किया गया हिन्दू जागरण सभा को मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी यशवीर महाराज ने संबोधित करते हुए हिन्दू समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा सनातन धर्म के लिए जो जेहादी खतरा बढता जा रहा हैं हिन्दू समाज को मिलकर के उस खतरे को समाप्त करना होगा। भारत से सनातन धर्म व हिन्दू समाज को मिटाने के लिए भारत में कई प्रकार के जेहाद चलाये जा रहे है हिन्दुओं पर देश में चौतरफा हमले किये जा रहे हैं। हिन्दू धार्मिक यात्रा निकाले उससे भी परेशानी मंदिर पर आरती बजे उससे भी परेशानी हिन्दू जय श्री राम बोल दे तो उससे भी परेशानी हो जाती है। अब समय आ गया है हिन्दू समाज को हर प्रकार के जेहाद का डटके विरोध करना पडेगा। स्वामी यशवीर महाराज ने सभा मे लोगों से आव्हान किया इस बार शुक्रताल गंगा कार्तिक स्नान मेले पर किसी भी मुसलमान को हिन्दुओं की पूजापाठ का सामान बेचने नहीं दिया जायेगा। जो भी खाद्य पदार्थ की दुकान चलाये वो अपना नाम मोटे मोटे अक्षरो मे लिखे 500 युवाओं की टीम गठित कर दी गई है जो पूरे गंगा स्नान मेले का निरीक्षण करेंगे। ब्रहाचारी मृगेन्द्र आचार्य ने हिन्दू जागरण सभा को संबोधित करते हुए हिन्दू युवाओं को संकल्प कराया की सनातन धर्म की बेटियों को लव जेहाद से बचाने के पूरा प्रयत्न करेंगे क्योकि लव जेहाद को जड से मिटाने की क्षमता युवाओं मे ही है। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक वशिष्ठ ने किया कार्यक्रम में मुकेश कुमार योगेन्द्र चौधरी योगेश त्यागी रजनीश मनोज धीरेन्द्र विवेक मनीष अरूण कुमार उमाशंकर शंकर सिंह आदि सैकडो लोग उपस्थित रहे।


