मुजफ्फरनगर । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ के कार्यालय पत्रांक- 1615/सी0ई0ओ0-2-16/2-2024 दिनांक 04 नवम्बर, 2024 एवं भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के प्रेस नोट संख्या ECI /PN/155/2024 दिनांक 04 नवम्बर, 2024 के द्वारा 16-मीरापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन, 2024 हेतु मतदान तिथि में संशोधन किया गया है। संशोधित तिथि के अनुसार अब मतदान दिनांक 13 नवम्बर, 2024 (बुद्धवार) के स्थान पर दिनांक 20 नवम्बर, 2024 (बुद्धवार) को सम्पन्न होगा। मतदान एवं निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि यथावत् रहेगी अर्थात मतगणना दिनांक 23 नवम्बर, 2024 एवं निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि दिनांक 25 नवम्बर, 2024 रहेगी।
Author: Taja Report
Post Views: 14


