Taja Report

दिनदहाड़े प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या

मुरादाबाद। बदमाशों ने दिनदहाड़े एक प्रिसिंपल की सरे बाजार गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।

पुलिस के मुताबिक थाना मझोला क्षेत्र के लकड़ी फाजलपुर में भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री शमी भटनागर का स्कूल है। स्कूल में शबाबुल हुसैन प्रधानाचार्य थे। बताया गया कि सुबह प्रधानाचार्य शबाबुल हुसैन पैदल पैदल विद्यालय जा रहे थे। शबाबुल को साईं विद्या मंदिर स्कूल से महज 50 मीटर की दूरी पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी।

गोली लगते ही प्रधानाचार्य मुंह के बाल गिर गए। जबकि बाइक सवार मौके सेफरार हो गए। आनन फानन में गोली लगने से घायल प्रधानाचार्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *