Taja Report

मौसी बनाती रही रील और गंगा में डूब गई बच्ची

गाजीपुर। सैदपुर नगर स्थित पक्का घाट पर परिजनों के साथ नहाते समय एक 4 साल की बच्ची की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय उसकी मौसी इंस्टाग्राम के लिए रील बना रही थी, जिसमें उस बच्ची के डूबने का दृश्य भी रिकॉर्ड हुआ है, लेकिन मौसी रील बनाने में इतनी मशगूल थी कि उसे इसका पता तक नहीं चल सका कि बच्ची डूब रही है। घटना के बाद पुलिस ने पंचनामा कर बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया है।वाराणसी के चौबेपुर थाना अंतर्गत उमरहा गांव निवासी संदीप पांडे की पत्नी अंकिता पांडे अपने चार वर्ष की बेटी तान्या को लेकर छठ पूजा के लिए अपने मायके सैदपुर के बौरवां गांव अपने पिता कपिल मिश्रा के घर आई थी। सोमवार को अंकिता अपनी बहन स्मृति, भाभी अर्चना और मां लक्ष्मिना के साथ बेटी तान्या को लेकर सैदपुर नगर के पक्का घाट पर गंगा स्नान के लिए आई थी। मौसी के बड़े बच्चों के साथ तान्या, उसकी मां तथा नानी गंगा नदी में स्नान कर रहीं थीं। तान्या की मौसी स्मृति बाहर खड़े होकर सबके नहाने की रील बना रही थी। इसी दौरान तान्या गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। एक बार उसका पैर बाहर दिखा, दूसरी बार उसका सिर। इसके बाद वह डूब गई। पूरी घटना उसके मौसी के मोबाइल में रिकॉर्ड भी हुई। कुछ देर बाद जब तान्या नहीं दिखाई दी, तो सभी उसे ढूंढने लगे। देखते ही देखते परिजनों में चीख पुकार मच गई। जब सभी ने वीडियो को देखा, तो उसमें तान्या डूबती हुई दिखाई दी। जिसके बाद तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *