मुजफ्फरनगर। शहर के भरतिया कॉलोनी निवासी b.tech इंजीनियर 22 वर्षीय धैर्य शर्मा का दुखद निधन इंदौर में सड़क दुर्घटना में हो गया है। इस दुर्घटना की जैसे ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल को सूचना मिली तो उन्होंने दिवंगत धैर्य शर्मा के परिजनों से बात की परिजनों ने मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल से अनुरोध किया कि रात में ही पोस्टमार्टम करा दिया जाए तो उचित होगा मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने तत्काल ही संबंधित अधिकारियों से कई बार वार्ता की और निर्देश दिए की रात में ही पोस्टमार्टम होना चाहिए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल के निर्देशों के अनुपालन में रात में ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और उसके बाद मृतक का पार्थिव शरीर मुजफ्फरनगर आएगा। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बीटेक इंजीनियर 22 वर्षीय धैर्य शर्मा के निधन पर बहुत दुख जताया है और मृतक के परिजनों की भी हिम्मत बढ़ाई और ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर के भरतिया कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय धैर्य शर्मा की आज मध्य प्रदेश के इंदौर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई! सबके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले मंत्री कपिल देव अग्रवाल को जैसे ही सूचना लगी तो उन्होंने मध्य प्रदेश इंदौर के अधिकारियों से बात कर रात में ही पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए, पोस्टमार्टम के बाद डेड बॉडी मुजफ्फरनगर लाई जाएगी।
इंदौर में लसूड़िया थाना क्षेत्र के देवास नाका चौराहे पर सोमवार सुबह 4.45 बजे भीषण सड़क हादसे में कार कंटेनर में पीछे से जा घुसी। हादसें में दो छात्रों की मौत हो गई है। वहीं चार घायल है, जिनका निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। क्रेन की मदद से कार को बाहर निकालकर इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। कार में श्रेयांश सिंह, अभय वर्मा, रोहित पूनिया, विनायक सिंह, धैर्य और मोहित सवार थे। सभी आष्टा के पास स्थित एक यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। सभी छात्र इंदौर से अपने दोस्तों से मिलकर भोपाल के लिए निकले थे, लेकिन इसी दौरान देवास नाके पर एक कंटेनर बीच रोड पर खड़ा था। बताया जाता है कि कार कंटेनर में पीछे जा घुसी।