Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शहीद विवेक देशवाल का सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

मुजफ्फरनगर । श्रीनगर में शहीद जवान का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा। देर रात उनकी पार्थिव देह सिलाजुड्डी पहुंचने की सूचना है।

2015 में सेना में भर्ती हुए संतरपाल देशवाल के पुत्र विवेक देशवाल पिछले तीन वर्षों से जम्मू कश्मीर में इंडियन आर्मी 28 एएडी में लांसनायक के रूप में कार्यरत थे। उनकी तैनाती श्रीनगर में थी। शनिवार देर रात उनकी टीम की आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। जिसमें आंतकवादियों से लोहा लेते हुए विवेक शहीद हो गए। गांव में इस सूचना के बाद शोक है।जवान के परिवार में पिता के अलावा पत्नी, पांच वर्षीय बेटा व साढ़े तीन वर्षीय बेटी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *