शामली। सडक हादसे में चाचा भतीजे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव लिलौन निवासी राहुल रविवार को अपने 6 वर्षीय पुत्र किट्टू और 8 वर्षीय भतीजे रौनक के साथ दोपहर करीब एक बजे गांव गंगेरू में अपनी बहन डोली के यहां कोथली लेकर जा रहा था। जैसे ही वे द गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे, तो पीछे से तेज गति से आ रही कार की टक्कर उनकी बाइक में लग गई। मौके पर ही राहुल और उसके भतीजे रौनक की हो गई। जबकि राहुल के पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।
Author: Taja Report
Post Views: 14