Taja Report

गोवर्धन पूजा का पर्व आज विभिन्न मंदिरों में मनाया

मुजफ्फरनगर । गोवर्धन पूजा का पर्व आज विभिन्न मंदिरों में मनाया गया। इस मौके पर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। गणपति धाम में भीम कंसल ने पूजा कराई। बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । श्री श्री गोलोक धाम में विशाल गोवर्धन का पूजन कर प्रसाद बांटा गया।

व्यापारियों की आवाज व्यापारी संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा लक्ष्मण विहार स्थित धर्मशाला में गोवर्धन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे प्रदेश सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप का संगठन के पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर स्वागत करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने वहां पहुंचे भक्तों को अन्नकूट प्रसाद वितरित किया और भक्तों के साथ पंक्ति में विराजकर सभी अतिथियों और आयोजकों ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया। व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के अध्यक्ष शलभ गुप्ता ने बताया कि गोवर्धन पर्व के अवसर पर लक्ष्मण विहार स्थित राजवंश धर्मशाला में शनिवार को भगवान गोवर्धन का पूजन किया इसके उपरांत व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल, महाराजा अग्रसेन वैश्य अग्रवंश उत्थान सोसाइटी, वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा के द्वारा अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। यहां मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सभासद ममता बालियान, सत्यप्रकाश के अलावा दीपक मित्तल सर्राफ, जनार्दन विश्वकर्मा, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, अमित गुप्ता, मनोज गुप्ता, लवी गोयल आदि उपस्थित रहे। यहां सैंकड़ों भक्तों के द्वारा अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया।

श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर रेलवे स्टेशन पर  अंकूट पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर मंदिर पुजारी श्री पंडित विजय शर्मा जी द्वारा सर्वप्रथम श्री गोवर्धन महाराज जी की लीलाओं का वर्णन किया गया इसके पश्चात प्रभु को भोग लगाकर अंकूट प्रसाद का भंडारा वितरण किया गया इस अवसर पर हजारों रेलयात्री रेलवे स्टाफ वे अन्य श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया मंदिर कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम भगत महामंत्री श्री दीपक भाटिया ने  सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया इस अवसर पर श्री कमलकांत एडवोकेट जी, दीपक गुप्ता, तिलक राज गुप्ता, पारस वासु, विनोद ठाकुर ,सतीश वाधवा जी, प्रवीण वर्मा, मीनू पंसारी, नोनू, कृष्णा ,राजेंद्र भगत जी, चंद्रशेखर यादव, सीताराम ,रविंद्र कुमार ,राजेश कुमार, श्री मनोज सिंघल ,अंकित करनवाल आदि उपस्थित रहे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *