मुज़फ्फरनगर। भाजपा मंडल अध्यक्ष को कुछ युवकों ने पीटा, गाडी भी तोड़ी, 8 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुज़फ्फरनगर- जनपद में बुढ़ाना के भाजपा के मंडल अध्यक्ष भारत ठाकुर के साथ कुछ युवकों द्वारा मारपीट की गई। जिसमें मंडल अध्यक्ष को काफी चोट आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के गांव कुरथल निवासी भारत ठाकुर भाजपा का मंडल अध्यक्ष है। वह गुरुवार शाम को कस्बे के मोहल्ला शाहवाड़ा निवासी मनमोहन कश्यप के घर पर दीपावली की शुभकामना देने आया था।
Author: Taja Report
Views: 14


