मुज़फ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव कल्लरपुर कच्छोली में गोवंशो के बड़ी संख्या में अवशेष मिलने की सूचना पर विश्व हिन्दू महासंघ के जिला मंत्री ठा.अंकित पुंडीर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे ग्रामीणों में जबरदस्त रोष का माहौल है।
पुलिस भी मोके पर पहुंची पुलिस प्रशासन को मामले से अवगत कराया और कहा की देखने में ये ही लगता है की लम्बे समय से यहां गौकशी की घटना को कारित किया जा रहा है। आज ज़ब ग्रामीण अपने खेतों पर कार्य कर रहे थे तब उन्हें बदबू आई तो जाकर देखा तो होश उड़ गए तभी उन्होंने हमें सूचना करी सभी में इस घटना को लेकर बहुत गुस्सा है पुलिस प्रसासन से हमारी मांग है की गौ हत्यारों को पकड कर जल्दी यमराज के दर्शन कराए आज गौवर्धन पर्व पर इस तरह की घटना ने ह्रदय को झकझोर कर रख दिया है। जल्दी ही कार्यवाही नहीं होती तो विहिप सड़कों पर उतरने को बाध्य होगा।
इस मौके पर निशांत, अंकित, अक्षय, भानू, सूरज, प्रेमसिंह, ओमप्रकाश सहित सेकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल ने कहा कि थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कल्लरपुर कच्छोली के जंगल में गोवंश के अवशेष पड़े है। सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए गोवंश के अवशेष को मेडिकल परीक्षण हेतु भिजवाया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है तथा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 02 टीमों का गठन किया गया है।