मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रुड़की रोड पर कृष्ण पैलेस के सामने कपड़े के गोदाम में गत रात्रि भयंकर आग लग जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। हाइड्रा क्रेन बुलवाकर गोदाम का शटर तोड़ा गया। आग इतनी भयंकर थी कि अग्निशमन विभाग द्वारा उसे पर 5 घंटे में काबू पाया गया।
Author: Taja Report
Views: 15


