Skip to main content

TR NEWS UP-UK

एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ⁄ उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ जनपद मुजफ्फरनगर की 16– मीरापुर विधान सभा उप निर्वाचन 2024 को सकुशल शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु कूकडा मंडी में बनाये जाने वाल स्ट्राँग रूप की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दाैरान महोदय द्वारा निम्न व्यवस्थाओ का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दियेः–

1. स्ट्राँग रूम के दायरे में सी०सी० टी०वी० कैमरी की उचित व्यवस्था एवं उनकी मोनिटरिंग की व्यवस्था ससमय पूर्ण करायी जाये।

2. साफ–सफाई‚ पार्किंग सहित बिजली आपूर्ती‚ पानी‚ शौचालय व फर्नीचर की उचित व्यवस्थाओ को ससमय पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

3. उचित बैरिकेडिंग एवं सूरक्षा बल की तैनाति के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में महोदय द्वारा 16 मीरापुर उप निर्वाचन 2024 के लिए बनाये जा रहे स्ट्राँग रूम की सभी व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से ससमय सुदृढ करने हेतु कहा गया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट श्री विकास कश्यप‚ सहायक अभियन्ता लोक निर्माण विभाग श्री धुरेन्द्र तोमर‚ मण्डी सचिव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *