नेत्रहीन बल्गेरयाई महिला वांगेलिया पांडेवा गुशटेरोवा या बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच सिद्ध हुई है। इसमें द्वितीय विश्व युद्ध, चेकोस्लाविया और युगोस्लाविया के विघटन, चेरनोबिल परमाणु दुर्घटना, स्टालिन की मौत की तारीख सहित कई ऐसी भविष्यवाणियां आगे चलकर सच साबित हुई। ऐसे में अब लोग नए साल के लिए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी जानना चाहते हैं।
बाबा वेंगा ने 2025 के लिए अपनी भविष्यवाणी में कहा था साल 2025 की शुरूआत में तबाही शुरू हो सकती है। बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी से उनके अनुयायियों में और आम लोगों के बीच गंभीर चिंता का सबब बना हुई है। बता दें कि बाबा वेंगा ने यूरोप में एक बड़े संघर्ष की भी भविष्यवाणी की थी, जो 2025 तक महाद्वीप की एक बड़ी आबादी को तबाह कर देगा। वहीं, बाबा वेंगा ने साल 2043 तक यूरोप को मुस्लिम शासन के अधीन होने की भविष्यवाणी की थी और 2076 तक दुनियाभर में साम्यवादी शासन के आने की भविष्यवाणी की थी। बाबा वेंगा का जन्म 1911 में हुआ था। 12 साल की उम्र में एक तुफान में फंसने के कारण उनकी देखने की शक्ति चली गई थी। 1990 में बाबा वेंगा ने कथित तौर पर अपनी मृत्यु की भी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि उनका निधन 11 अगस्त, 1996 को होगा और उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, बाबा वेंगा की मृत्यु ठीक 11 अगस्त को ही हुई। हालांकि उनके निधन के बावजूद आज भी उनकी भविष्यवाणियों की विरासत कायम है।

