मुजफ्फरनगर । खालापार पुलिस द्वारा अवैध शस्त्रो के व्यापार मे संलिप्त 07 नफर अभियुक्तगण मय अवैध अस्लाह 02 अदद पिस्टल 32 बोर व 03 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व परिवाहन मे प्रयुक्त 01 अदद कार स्विफ्ट व 01 अदद मोटरसाईकिल व 07 मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने मैन रोड के समीप की खडे 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से अवैध अस्लाह 02 अदद पिस्टल 32 बोर व 03 अदद तमंचा 315 बोर व 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व परिवाहन मे प्रयुक्त 01 अदद कार स्विफ्ट व 01 अदद मोटरसाईकिल व 07 मोबाईल फोन की बरामद की गयी । जिसके आधार पर थाना खालापार पर अभियुक्त गणों के विरूद्ध मु0अ0सं0 80/24 धारा 3/5/25/27 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर अभियुक्त गणों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ करने पर पकडे गये सभी व्यक्तियों से बरामद पिस्टल व तमन्चो व दो 315 बोर के कारतूसों के सम्बन्ध में पूछा तो विशाल उपरोक्त के द्वारा बताया गया कि साहब मैने 01 नाजायज पिस्टल का आनलाईन भुगतान प्रतीक पुत्र मांगेराम को किया था प्रतीक के माध्यम से ही एडवान्स भुगतान कर मनीष को औडर दिया था आज पीस्टल व तमंचो के आर्डर की डिलिबरी दी जानी थी कि आपके द्वारा पकड लिया । बरामद अन्य नाजायज अस्हलाहो के सम्बन्ध में सख्ती से पूछा गया तो गाडी सवार सभी लोगो के द्वारा एक स्वर में बताया गया कि साहब हम सभी दोस्त नाजायज असहलोह का व्यापार करते है । व्यापार से जो भी लाभ होता है हम उसे आपस में बांट लेते है । आपके द्वारा गाडी से जिन अस्लाहो को पकडा गया है उस गाडी को हम विक्री के लिये उपयोग करते है ।
*अभियुक्त गणों का नाम व पता*
1. आजम रिजवी पुत्र नईम रिजवी निवासी जन्नत मस्जिद के पीछे जाटो वाली गली थाना लिसाडी गेट मेरठ उम्र करीब 24 वर्ष 2.विवेक नागर उर्फ हैप्पी पुत्र खुशी राम नागर नि0 गांव चरला पोस्ट मलहगा तहसील सरधना थाना सरधना जिला मेरठ
3. प्रतीक त्यागी पुत्र मांगेराम निवासी गांव नावला थाना मंसूरपुर मु0नगर
4. मनीष कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी गाँव मन्तोडी थाना जानसठ मु0नगर
5. ऋषभ प्रजापति पुत्र कैलाश चन्द्र निवासी यमुना विहार खतौली थाना खतौली जिला मु0नगर
6. विशाल पुत्र नितिन कुमार निवासी रई थाना छपार मु0नगर
7. प्रतीक त्यागी पुत्र नीरज त्यागी निवासी गली न0 2 यमुना विहार थाना खतौली जिला मु0नगर
अभियुक्तगण के कब्जे से दो अदद नाजायज पिस्टल व तीन अदद नाजायज तमन्चे व दो अदद नाजायज जिन्दा कारतूस व एक अदद मोटर साईकिल नं0 UP 12 BU 5964 व एक अदद कार स्विफ्ट नं0 UP 14 CU 8718 व सात अदद मोबाईल फोन


