Skip to main content

TR NEWS UP-UK

चुनाव को लेकर एसएसपी ने सुरक्षा बलों के अधिकारियों को दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर । आगामी मीरापुर विधानसभा उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के अधिकारीगण के साथ पुलिस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।  

आगामी मीरापुर विधानसभा उपचुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 28.10.2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीआरपीएफ, बीएसएफ) के अधिकारीगण के साथ पुलिस कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद प्रभारी चुनाव सेल श्री शैलेष तोमर सहित पुलिस एवं केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। 

गोष्ठी के दौरान एसएसपी द्वारा विधानसभा उपचुनाव के लिये की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी तथा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के साथ वार्ता की गयी। महोदय द्वारा उपस्थित सभी को निर्देशित किया गया कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर प्रतिदिन संवेदनशील स्थानो/ग्रामों में एरिया डोमिनेशन करें तथा एरिया डोमिनेशन के दौरान स्थानीय हिस्ट्रीशीटरों का भी सत्यापन करें। इसके साथ ही महोदय द्वारा बताया गया कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल स्थानीय पुलिस बल के साथ राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में अन्तर्राज्यीय व अन्तर्जनपदीय बार्डरों पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की निरन्तर चैकिंग करें। साथ ही महोदय द्वारा केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों को वल्नरेबल/क्रिटिकल बूथों पर प्रभावित व्यक्तियों के साथ वार्ता कर निर्भीक होकर विधानसभा उपचुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित करने संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित सभी को निर्देशित करते हुआ कहा कि केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं स्थानीय पुलिस बल आपस में समन्वय बनाकर निष्पक्ष रहते हुए पूर्ण ईमानदारी से विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्ण मनोयोग व गंभीरता से अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *