मुजफ्फरनगर । सर्विलांस सेल द्वारा गुमशुदा/खोये हुये कुल 110 स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रूपये) बरामद कर मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किये गये।
सर्विलांस टीम द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर खोये/गुम हुए कुल 110 मोबाइल फोन को बरामद किया गया। नागरिकों द्वारा अपने गुम/खोये हुए मोबाइल फोन को प्राप्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिये गये थे जिन्हें सर्विलांस टीम द्वारा अथक परिश्रम एवं मेहनत के फलस्वरूप राज्य के विभिन्न स्थानों से बरामद किया गया।पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल द्वारा गुमशुदा/खोये हुए मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों द्वारा सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस की प्रशंसा की जा रही है।


