मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता प्रयत्न संस्था के चेयरमैन समर्थ प्रकाश ने ग्रीन दीवाली की अपील की है । उन्होंने प्रयत्न के दीवाली मिलन समारोह में बोलते हुए कहा के यहां का AQI ( air quality index) सामान्य से हाई चल रहा है । इसके मद्देनजर जनता को वही पटाखे खरीदने चाहिए जो जहरीला धुंआ न देते हों। ये बाजार में उपलब्ध हैं।
प्रयत्न संस्था 22 साल से समाजसेवा में अग्रणी संस्था है और समय समय पर नए नए अभियान चलती आयी है। उसी कड़ी में इस बार मेंबर्स ने ग्रीन दीवाली का आह्वान किया है। गिफ्ट्स भी अगर पेड़ पौधे दिए जाएं तो पर्यावरण को लाभ मिलेगा ।
समर्थ प्रकाश ने प्रयत्न के सैकड़ों सदस्यों की ओर से देशवासियों को दीपावली की बधाई और एक सुरक्षित और आरोग्य दीवाली की शुभकामनाएं दी ।
Author: Taja Report
Post Views: 16


