मुजफ्फरनगर । लायंस क्लब मुजफ्फरनगर प्रयाग के द्वारा स्थानीय जानसठ रोड स्थित पार्टी हॉल में दिवाली का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें सभी सदस्यों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के संयोजक लायन भारत कक्कड़ – लायनेड नेहा कक्कड़ तथा लायनेड काजल अरोड़ा तथा लायन शिवम अरोड़ा रहे।
कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने अपनी मनोहरी प्रस्तुतियां दी तथा डांडिया नृत्य गायन के मध्य अन्य विभिन्न प्रकार के कपल गेम भी खिलाएं गए।
डांडिया तथा मटका सज्जा प्रतियोगिता भी आयोजित की गई सभी प्रस्तुतियों को तथा विजेताओं को सुंदर उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया .
क्लब के प्रेरणा स्रोत तथा संरक्षकों लायन लावण्या पूरी तथा लायन कमल गोयल को क्लब के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया .
लायनेड चारु अभय गुप्ता तथा लायनेड हरलीन कौर के सफल संचालन में देर रात तक चले इस कार्यक्रम में आतिशबाजी का भी आयोजन किया गया .कार्यक्रम के पश्चात सभी ने स्वादिष्ट रात्रि भोज का आनंद लिया
इस अवसर पर अध्यक्ष लायन अजय भारती ,सचिव लायन मनीष गर्ग ,जॉन चेयरपर्सन लायन डॉ विवेक कुमार , लायन राजेंद्र किंद्रा लायन राजेंद्र साहनी लायन मुकेश धमीजा लायन हरीश उतरेजा ,लायन विनोद गुप्ता( एडवोकेट) ,लायन विनोद गुप्ता( गोल्डन एरा ), लायन सौरभ अग्रवाल , लायन संदीप महेश्वरी , लायन अभय गुप्ता , लायन पवन मिनोचा , लायन अनिल गोपाल गर्ग , लायन भारत कक्कड़ लायन शिवम अरोड़ा , लायन शैलेंद्र सिंह , लायन डॉक्टर प्रदीप शर्मा , लायनेड नीरज पूरी , लायनेड वीणा गोयल ,लायनेड चारु अभय गुप्ता ,लायनेड हरलीन कौर ,लायनेड नेहा कक्कड़ ,लायनेड नेहा अग्रवाल , लायनेड रेनू गुप्ता , लायनेड मुस्कान धमीजा , लायनेड ममता उत्तरेजा , लायनेड शेफालिका साहनी , लायनेड इंदू किंद्रा , लायनेड मीनू गर्ग , लायनेड काजल अरोरा , लायनेड प्रिया सिंह , लायनेड डा . सुनीता शर्मा , शोभित , अपूर्व , प्रियांशु , नंदिनी , चारु आदि उपस्थित थे


