मुजफ्फरनगर । प्रयत्न संस्था के महिला शक्ति विंग ने दीपावली मिलन समारोह मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में मनाया ।
कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ ज़ोया राणा ने दीप जला कर किया । कार्यक्रम में प्रयत्न की पूरी टीम सम्मलित रही। कार्यक्रम में प्रतियोगिता में पुरुस्कार वितरित किये गए। पूरी टीम ने चेयरमैन समर्थ प्रकाश के अनुरोध पर ग्रीन दीवाली का संकल्प लिया । कार्यक्रम में संयोजक साधना मेहता महिला अध्यक्ष प्रयत्न ने सभी का स्वागत किया । अनुपमा सिंघल ने गेम्स खिलाये । रोजी और प्रिया ने नियम बताए ।
कार्यक्रम में समर्थ प्रकाश, मुकेश अरोरा , रीना अग्रवाल , डॉ प्रेरणा मित्तल , डॉ ज़ोया राणा , रमा नागर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, मिनी असद फारूकी , रोज़ी नागयां , उषा रानी , मीता गुप्ता , कमला भगत , ईशान अग्रवाल , विवेक कुमार , अनुराधा वर्मा , अरविंद गर्ग आदि उपस्थित रहे । संचालन साधना मेहता ने किया । सभी को समर्थ प्रकाश ने पौधे भेट किये ।


