Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भगवान श्री राम के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रकार के चित्रों में रंग भरे

मुजफ्फरनगर । कला एवं साहित्य को समर्पित संस्था संस्कार भारती मुजफ्फरनगर इकाई मेरठ प्रांत द्वारा आयोजित डी ए वी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 6 से से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भगवान श्री राम के जीवन से संबंधित विभिन्न प्रकार के चित्रों में रंग भरे, इस प्रतियोगिता को तीन वर्गों विभाजित किया गया था। जिसमे प्रथम वर्ग में कक्षा 6 से 8 द्वितीय वर्ग में कक्षा 9, 10 तृतीय वर्ग में कक्षा 11 एवम 12 थे।

इस कार्यक्रम का उदघाटन  कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा एवम कौशल विकास उत्तर प्रदेश सरकार व हरेंद्र सिंह मेरठ , ममता राजपूत संरक्षक संस्कार भारती सम्भल उत्तर प्रदेश,संस्कार भारती मेरठ प्रान्त के उपाध्यक्ष महेंद्र आचार्य , डॉक्टर एस एन चौहान, ,ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में इस प्रतियोगिता में आधुनिक कला संग्रहालय नई दिल्ली के सीनियर छाया चित्रकार श्री बिजेंद्र कुमार, मेरठ से राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त चित्रकार ,डॉक्टर प्रिंस राज , केंद्रीय विद्यालय मेरठ के अरुण कुमार, देहरादून से अर्जुन सिंह पुंडीर, मुजफ्फरनगर से सीमा त्यागी, मानसी नामदेव, ननोता सहारनपुर से रवि कुमार, थे 

इस प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा

*वर्ग अ*

प्रथम। आयुषी

द्वितीय सूरज कश्यप

तृतीय आफरीन

सांत्वना मो बिलाल तथा नौमान

 

*वर्ग ब*

प्रथम तानिया गुप्ता

द्वितीय। नंदनी

तृतीय। कृष्ण

सांत्वना गोलू कुमार तथा शानू

 

*वर्ग स*

प्रथम आरती  द्वितीय। नंदनी वर्मा  तृतीय। शिखा सांत्वना मो तालिब तथा अब्दुल रहमान ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा एवम कौशल विकास ने अपने सम्बोध में कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति की विश्व पटल पर विशेष पहचान रखती है।जिसका अनुसरण आज पूरा विश्व अनुकरण कर रहा है । इस अवसर पर बालासोर उड़ीसा से प्रशिक्षित मूर्तिकार प्रदीप सैनी ने लोह पुरुष स्वo सरदार बल्लभ भाई पटेल का मूर्तिशिल्प बनाकर सबको चौका दिया। इसी प्रकार आल इंडिया फाइन आर्ट एंड क्राफ्ट सोसाइटी नई दिल्ली से राष्ट्रीय पुरुस्कार प्राप्त कर चुके डॉक्टर प्रिंस राज ने भी केनवास ने भी सरदार वल्लभ भाई पटेल का पोर्ट्रेट बनाया, देहरादून से स्वतंत्र चित्रकार अर्जुन सिंह पुंडीर ने भी खूबसूरत पेंटिंग बनाई। सागर कल्याण तथा विशु ने सुन्दर पेंटिंग बनाई।

कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि पूरा देश सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं की जयंती बनाने की तैयारी कर रहा है।

इस अवसर पर संस्कार भारती मुजफ्फरनगर इकाई मेरठ प्रांत के उपाध्यक्ष श्री महेंद्र आचार्य, राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ से ज्ञानचंद संगल,विभाग संयोजक डॉ कीर्ति वर्धन अग्रवाल,अध्यक्ष डॉ एस एन चौहान, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, आदि उपस्थित रहेे। आयोजन को सफल बनाने में , गौरव जैन, पूजा सिंघल,तेजस,शिवम गौतम,अनूप दुबे, प्रियांशु पांडे,ओमकार पांडे,आदि की भूमिका रही,।

कार्यक्रम में डी ए वी इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष श्री कुंज बिहारी अग्रवाल ने सभी उपस्थित गणमान्य नागरिक तथा बाल चित्रकारों का आभार और धन्यवाद दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *