मुजफ्फरनगर । थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा माल विस्फोटक अधिनियम के 03 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 19 पेटी (390 किलोग्राम) पटाखे जमीन में दबवा दिए।
उपजिलाधिकारी खतौली श्रीमति मोनालिसा जोहरी तथा क्षेत्राधिकारी खतौली श्री राम आशीष यादव एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मंसूरपुर श्री उमेश रोरिया की मौजूदगी में आज दिनांक 27.10.2024 को थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में वर्ष 2023 से 2024 तक माल विस्फोटक अधिनियम के कुल 03 अभियोगों से सम्बन्धित कुल 19 पेटी(390किलोग्राम) आतिशबाजी के विभिन्न पदार्थों को जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर ,दबाकर निस्तारण कराया गया।
Author: Taja Report
Views: 31


