अलीगढ़ । धर्म परिवर्तन करने के बाद सलमान से संतोष कुमार बने एक युवक की कुछ लोगों ने चुटिया काट दी। उन्होंने सर तन से जुदा करने की धमकी दी है। थाने में सुनवाई न होने पर युवक ने एसएसपी से शिकायत की है।
सलमान ने बताया कि उसके मन में वर्षों से सनातन धर्म अपनाने की जिज्ञासा थी। इस पर उसने हिंदू धर्म अपना लिया था। इसे लेकर कुछ लोगों ने उसकी पत्नी से मारपीट कर दी थी। 24 अक्टूबर को उसे पकड़ लिया और गालीगलौज करते हुए मारपीट कर उसकी चुटिया काट दी। धमकी दी कि अबकी बार गर्दन काट देंगे।
Author: Taja Report
Views: 34

