Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाले अन्तर्रजनपदीय गिरोह के 3 शातिर पकड़े

मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने के 05 अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए मोबाइल टावर से बैटरी करने वाले अन्तर्रजनपदीय गिरोह के 03 शातिर चोर अभियुक्तगण(01 घायल) को दौराने पुलिस मुठ़भेड क्राउन पब्लिक स्कूल के सामने जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र, 46 मोबाइल टावर की बैट्ररियां, 04 हजार रूपये नगद तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त 02 चार पहिया वाहन बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

26.10.2024 को वादी विकास कुमार पुत्र परमाल सिंह निवासी ग्राम व थाना घरोण्डा जनपद करनाल द्वारा थाना बुढ़ाना पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित इण्डस भारती कम्पनी के मोबाइल टावर से बैट्री चोरी करने की घटना कारित की गयी है। क्राउन पब्लिक स्कूल के सामने संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की चैकिंग कर रही थी चैकिंग के दौरान 02 चार पहिया वाहनों को चौकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया परन्तु अभियुक्तगण नही रूके वाहनों को ग्राम विज्ञाना के रास्ते पर मोड दिया तथा वाहनों को छोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए ईंख के खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 अभियुक्त घायल हो गया तथा उसके अन्य साथी फरार हो गये। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा फरार अभियुक्तगण में से 02 अभियुक्तगण को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया तथा अन्य फरार 02 अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध शस्त्र 02 चार पहिया वाहन, 46 मोबाईल टावर की बैट्री व 4000/- रूपये नगद बरामद किये गये। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा घायल/गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*
*1.* फुरकान पुत्र यामीन निवासी ग्राम अकबरपुर सन्हेटी थाना कैराना, शामली। (घायल)
*2.* कामिल पुत्र यामीन निवासी ग्राम पठेड़ थाना कैराना, शामली।
*3.* फुरकान पुत्र फारूक निवासी कैथवाली मस्जिद कस्बा व थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगी-*
➡️ 03 तमंचे मय 03 खोखा व 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर
➡️ 46 मोबाइल टावर की बैट्री
➡️ 4000/- रुपये नगद
➡️ 01 ईको कार एचआर 26 सीएल 9123
➡️ 01 बोलेरो पिकअप यूपी 12 एटी 1811

*फरार अभियुक्तगण का नाम प पता-*
*1.* मुसैय्यद पुत्र रकमुद्दीन निवासी ग्राम अकबरपुर सन्हेटी थाना कैराना, शामली।
*2.* राशिद पुत्र अलीशेर निवासी ग्राम अकबरपुर सन्हेटी थाना कैराना, शामली।

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसके द्वारा मोबाइल टावरों से बैट्री व अन्य कीमती उपकरण चोरी करने की घटना की जाती है। हमारे गिरोह के द्वारा अलग- अलग जनपदों में मोबाइल टावरों से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हैं। हमारे द्वारा दिन में मोबाइल टावरों की रेकी की जाती हैं तथा रात में मोबाइल टावरों से बैट्री व अन्य उपकरण चोरी कर उन्हे बेचकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमारे द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल टावरोे से बैट्री चोरी की गयी हैं। आज हम चोरी की गयी बैट्रीयों को बेचने के इरादे से जा रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड़ लिया गया।।

गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के मोबाईल टावर से उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं तथा इनके द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के अलावा अन्य जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *