खतौली। नगर के जीटी रोड स्थित मेपल्स स्कूल के बाहर एक दुग्ध वाहन और डिजायर की आमने -सामने की भिड़ंत हो गईं है। इस हादसे मे डिजायर सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए है। जिनको एम्बुलेंस की सहायता से सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है। 
आपको बता दे की दिन निकलते ही खतौली नगर के जीटी रोड स्थित मेपल्स स्कूल के पास डिजायर सवार दिल्ली निवासी 39 सेक्टर 7 जसोला बिहार नई दिल्ली की एक दुग्ध वाहन से आमने सामने की भिड़ंत हो जाने से एक ही परिवार के तीन लोगो क़ो चोट आईं है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलो क़ो पास के ही सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल मे भर्ती कराया है। दोनों गाड़ियों की भिड़ंत से यातायात प्रभावित हो गया था। स्थानीय पुलिस ने दोनों गाड़ियों क़ो सड़क के किनारे लगाकर यातायात सुचारु रूप से शुरू कराया।
वही इस हादसे मे घायलों के नाम फिरदोस पत्नी जैगम, मोहम्मद अर्श पुत्र जैगम, जैगम पुत्र नाज़ीर बताए गए है।


