मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 02 वर्ष से लगातार वांछित चल रहे 10 हजार रूपये के पुरूस्कार घोषित अभियुक्त को जोगिया खेड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
11 नवंबर को वादी सोमपाल सिहं राणा पुत्र खिलारी सिहं निवासी ग्राम निरपुडा थाना दोघट जनपद बागपत ने थाना बुढ़ाना पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि 1. राजू पुत्र रामपाल 2. महेन्द्र पुत्र कूडा निवासी ग्राम जौला थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर ने षडयंत्र रचकर मेरे साथ धोखाधडी कर फर्जी बैनामा कर 20 लाख 20 हजार रुपये हडप लिये तथा पैसे मांगने पर गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी देने की घटना कारित की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा अभियुक्त रामकुमार पर 10000/- रुपये का पुरूस्कार घोषित किया गया था।
थाना बुढाना पुलिस व एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में अभियुक्त रामकुमार को जोगिया खेडा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


