मुजफ्फरनगर । विद्युत विभाग ने अपने बकायदारों के कनेक्शन काटने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है। गुरुवार को शहर के रामपुरी, इंद्राकॉलोनी और सरवट, कुकड़ा के बकायदारों के घरों पर एक्सइन, एसडीओ और जेई की टीम पहुंची। टीम ने 150 से ज्यादा बकायदारों के विद्युत कनेक्शन काट दिए, जबकि अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं ने आगे आकर 18.17 लाख रुपये का बिल भुगतान विभाग को किया है।
बुधवार को पश्चिमांचल विद्युत निगम लिमिटेड की एमडी ने मुजफ्फरनगर के तीनों खंडे व पुरकाजी के के अधिशासी अधिकारी, जेई और एसडीओ के साथ बैठक ली। इसमें अक्टूबर और सितंबर के बिलों का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई गई । बैठक में अधिशासी अभियंताओं को बकायदारों का भुगतान नहीं होने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसको लेकर गुरुवार से शहरी क्षेत्र में कनेक्शन काटने व बिलों को जमा करने के लिए अभियान शुरू हो गया। नगरीय विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा ने बताया कि गुरुवार को रामपुरी और सरवट, इंद्राकॉलोनी क्षेत्र मे 150 बकायदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं इस दौरान बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं काउंटर लगाया, जहां 18.17 लाख रुपये बिलों की धनराशि जमा हुई।
आज इन कॉलोनीयों में चला अभियान : नगरी विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता ने बताया शुक्रवार को सरवट, अंकित विहार और सुभाष नगर में टीम पहुंची । बकायदारों के कनेक्शन काटे गए । एमडी के निर्देश पर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।


