मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने समस्त जिला,ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।
जिला मुजफ्फरनगर के अंतर्गत कार्यरत जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक कार्यकारिणी, व तहसील कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग की जाती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पुनर्गठित होने वाली जिला, ब्लॉक व तहसील कार्यकारिणी में केवल वो कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन कर सकता है जिस पर संगठन के कार्यक्रमों व धरना प्रदर्शनों में भाग लेने के लिए स्वयं का ट्रैक्टर–ट्राली व कम से कम 15 लोगों की अपनी टीम हो।
भविष्य में पदों के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास संगठन के कार्यक्रमों में रात्रि में रुकने का समय होना भी अनिवार्य है।
Author: Taja Report
Post Views: 8


