Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मेरठ और सहारनपुर में दो मालगाड़ियां पटरी से उतरीं

मेरठ। दिल्ली अंबाला सेक्शन पर आज दो जगह मालगाड़ी पटरी से उतर गई।

सहारनपुर में पंजाब से बामनहेड़ी जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी में अनाज भरा हुआ था। पता लगते ही अम्बाला से डीआरएम मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन के आला अफसर भी सहारनपुर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। कई ट्रेनों को अन्य प्लेटफार्म से निकाला गया।

मेरठ सिटी स्टेशन के पास रोहटा रोड ओवर ब्रिज के नीचे शंटिंग के दौरान मालगाड़ी के दो डब्बे पटरी से उतरे। डब्बे पटरी से उतरने के कारण अपलाइन पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया है तमाम ट्रेनों को डाउन लाइन से निकाला जा रहा है हादसे के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। दिल्ली से सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों को डाउनलाइन लाइन से निकाला गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *