Skip to main content

TR NEWS UP-UK

यमुना एक्सप्रेस वे पर मुजफ्फरनगर में औद्योगिक गलियारे की मांग

यूपीईआईडीए को जनपद मुज़फ्फरनगर व् जनपद शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर किसी उपयुक्त स्थान पर उद्योगों वाणिज्यिक और आवासीय परियोजनाओं की सुविधा देनी चाहिए- अशोक बालियान,चेयरमैन,पीजेंट वेलफ़ेयर एसो.

पीजेंट के चेयरमैन अशोक बालियान ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमन्त्री श्री आदित्यनाथ योगी को पत्र लिखते हुये कहा है कि यूपी एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीईआईडीए), ने उद्योगों को आवंटन के लिए प्रत्येक एक्सप्रेसवे परियोजना के आसपास लगभग 100 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करने का निर्णय लिया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे जनपद मुज़फ्फरनगर व् जनपद शामली से होकर गुजरता है।इसलिए जनपद मुज़फ्फरनगर व् जनपद शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किसी उपयुक्त स्थान पर उद्योगों, वाणिज्यिक और आवासीय परियोजनाओं की सुविधा होने पर यह क्षेत्र विकसित होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

उत्तरप्रदेश सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे जालौन और बांदा जिलों में औद्योगिक गलियारे स्थापित किए जाने का निर्णय लिया है। एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित गलियारों में औद्योगिक व वाणिज्यिक इकाइयाँ स्थापित हो जाएँ, तो माल की अंतरराज्यीय और अंतरराज्यीय आवाजाही तेज़ और किफायती हो जाएगी। क्योकि एक्सप्रेसवे में एंट्री बहुत सीमित होती है और ये जमीन से कुछ ऊंचाई पर बनते हैं।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच यातायात के लिए सात प्रवेश बिंदु और तीन निकास द्वार बनाये जा रहे है। तथा इस पर जगह-जगह अंडरपास, फ्लाईओवर और 28.4 किलोमीटर सर्विस रोड भी बनाई जा रही है।इस एक्सप्रेसवे की लम्बाई 210 किमी है और यह एक्सप्रेसवे तीन राज्यों उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को जोड़ रहा है।

जनपद बागपत के बागपत शहर के पूर्व में ईपीई चौराहे से शुरू होकर सहारनपुर ईस्ट बाईपास रोड तक जाता है, जिसपर कुल 7 इंटरचेंज हैं। इसके बाद यह मार्ग एनएच 307 पर सहारनपुर पूर्वी बाईपास से गणेशपुर होता हुआ राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के दक्षिणी प्रवेश द्वार से जुड़कर देहरादून जाता है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अन्य एक्सप्रेसवे,जिसमे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (दिल्ली और बागपत के बीच एक्सप्रेसवे) तथा अंबाला-शामली एक्सप्रेसवे (अंबाला और शामली के बीच 121 किमी की दूरी तय करने वाला एक्सप्रेसवे)के साथ ही सहारनपुर-हरिद्वार एक्सप्रेसवे लिए भी निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है।

यूपीईआईडीए उद्योगों वाणिज्यिक और आवासीय परियोजनाओं की सुविधा देने के सम्बन्ध में एक पूर्व-व्यवहार्यता अध्ययन कर एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करता है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर जनपद मुज़फ्फरनगर व् जनपद शामली में अनेक राष्ट्रीय राजमार्ग होने से सभी जगह तेजगति से आवागमन हो सकता है, इसलिए इन दोनों जनपदों में यह सुविधा दी जा सकती है। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से अन्य महत्वपूर्ण उद्योगों के अलावा खाद्य प्रसंस्कृत उद्योग व कृषि और डेयरी उत्पादों की तेज आवाजाही से ग्रामीण आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी।

आपसे अनुरोध है कि जनपद मुज़फ्फरनगर व् जनपद शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के किसी उपयुक्त स्थान पर उद्योगों वाणिज्यिक और आवासीय परियोजनाओं की सुविधा देने के सम्बन्ध में समुचित कार्यवाही करने का कष्ट करे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *