Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दिवाली के पहले लगाएंगे ये 5 पौधे तो बरसेगी माया

दिवाली के पहले किन पौधों को लगाने से मां लक्ष्मी ज्यादा प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि, आरोग्य और धन धान्य का आशीर्वाद देती हैं, आइए उनके बारे में जानते हैं।

सफेद पलाश – जिन लोगों के परिवार में लम्बे समय से रोग बना हो उसे यह पौधा जरूर लगाना चाहिए। इस पौधे को माता लक्ष्मी का पौधा भी कहा जाता है। माना जाता है कि पलाश के फूल माता लक्ष्मी पर चढ़ाने से मां खुश होती हैं। इस पौधे को घर में लगाने से धनवर्षा होने लगती है। इससे परिवार के लोगों की सेहत में भी सुधार आता है।

क्रसुला प्लांट – इस पौधे को जेट प्लांट भी कहते हैं। इसे लगाने से घर में धन का आगमन होता है और धन की देवी मां लक्ष्मी हैं। इस कारण से क्रसुला के पौधे को मां लक्ष्मी से जुड़ा माना जाता है। क्रसुला का पौधा धन को आकर्षित भी करता है। यह पौधा घर में धन आगमन के साथ सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करता है।

मनी प्लांट- आज के समय में हर किसी के घर में पौधे दिख जाते हैं, जिसमें सबसे ज्यादा देखे जाने वाला पौधा मनी प्लांट होता है। मनी प्लांट लगाने से घर में खुशहाली आती है और धन समृद्धि आती है। मनी प्लांट घर की हवा को शुद्ध करने का काम करता है। जहां यह पौधा होता है वहां लक्ष्मी प्रसन्न होकर घर में प्रवेश करती है।

स्नेक प्लांट – घर के मेन गेट पर यह पौधा रखना बुरी ऊर्जा से बचाता है, धन को आकर्षित करता है और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर ही रहने देता है। अगर बिजनेस में तरक्की और काम में सफलता चाहते हैं तो इसे आॅफिस में भी रखा जा सकता है। इससे नौकरी या बिजनेस में तरक्की होती है और सफलता प्राप्त होती है।

तुलसी पौधा – भगवान विष्णु को तुलसी सबसे प्रिय है, इसे मां लक्ष्मी का एक रूप माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा होता है, उस घर के लोग सदैव सुखी रहते हैं। माता लक्ष्मी भी ऐसे घरों में वास करती हैं। कार्तिक मास में इसका पूजन फलदायी है। दिवाली के पहले तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *