मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में मीरापुर सहित 10 सीटों पर उपचुनाव पर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी सारी भविष्यवाणी फेल हो रही हैं, ये (भाजपा वाले) बहुत जालसाज हैं ये भविष्यवाणी को भी फेल कर रहे।
दिल्ली से देहरादून को जोड़ने वाले इकोनामिक कॉरिडोर पर स्थित भाज्जू कट को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मुजफ्फरनगर से भाज्जू कट तक की पदयात्रा शाहपुर से आगे शुरू की। चौधरी राकेश टिकैत पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। भाज्जू कट को किसानों ने अपनी मान सम्मान प्रतिष्ठा से जोड़ किसानों के बड़े काफिले के साथ भाज्जू कट की ओर बढ़ रहे हैं। कल यह यात्रा मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर से शाहपुर तक पहुंची थी। आज पदयात्रा शाहपुर से भाज्जु कट की ओर चल रही हैं।
Author: Taja Report
Views: 17


