मुजफ्फरनगर । क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक मनोज पुंडीर को उत्तर प्रदेश क्रिकेट अंपायरिंग समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।आज कानपुर में एसोसिएशन की वार्षिक सभा मे इसकी घोषणा की गई।
बी सी सी आई की अंपायर सब कमिटी के सदस्य रह चुके मनोज को दूसरी बार अंपायर समिति का चेयरमैन का दायित्व सौंपा गया है।इससे पूर्व 2019 से 2022 तक वे इस पद पर रहे।उनके जिम्मे प्रदेश में अंपायरिंग और स्कोरिंग की प्रतिभाओं को खोजने और आगे बढ़ाने और ऑफिशल्स की पोस्टिंग का कार्य देखने का होगा।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में आब्जर्वर ,और कई एक दिवसीय अंतरराष्टीय मैच ,टी 20 मैच कराने के लंबे अनुभव के साथ अनेक महत्वपूर्ण पदों पर मनोज पुंडीर रहे है।हाल ही में ग्रीन पार्क में हुए टेस्ट मैच में भी वे क्रिकेट आपरेशन प्रमुख रहे।मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव ,उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह,इंदर माथुर योगेंद्र मलिक ,संजय शर्मा ,ओमदेब सिंह,विकास राठी रोहित आदि ने उन्हें बधाई दी है।


