लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शत्रु संपत्तियों पर चारा उत्पादन और पशु संरक्षण केंद्र खोलने की योजना है। प्रदेश सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से ऐसी संपत्तियों का ब्यौरा मांगा है। इस योजना में जमीन केंद्र सरकार मुहैया कराएगी, जबकि उन पर जरूरी सुविधाएं विकसित करने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार उठाएगी। उत्तर प्रदेश में 7624 गोआश्रय स्थलों में 12 लाख से ज्यादा गोवंश हैं। पशुओं की संख्या को देखते हुए प्रदेश में हरे चारे की कमी है। इसके लिए नए-नए स्थान तलाश करने की योजना है, ताकि वहां हरे चारे के उत्पादन के साथ ही कृत्रिम गर्भाधान व शोध केंद्र भी स्थापित हो सकें।
Author: Taja Report
Post Views: 16

