युवा रईसजादे, मालिक सहित छह पर रिपोर्ट, ऑनलाइन बुक हुई थी पार्टी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित एक होटल में सोमवार आधी रात पुलिस की टीम ने छापेमारी कर कैसीनो चलता पकड़ा। यहां दिल्ली और मुंबई की लड़कियां सौ टेबल लगाकर कैसीनो चला रही थीं। पुलिस को छापेमारी के दौरान 1.5 करोड़ काइन बरामद हुए हैं। छह युवतियों और 15 रईसजादों से पूछताछ जारी है। मामले में मालिक सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।एसएसपी डा. विपिन ताड़ा को सूचना मिली कि होटल हारमनी इन में कैसीनो चलाया जा रहा है, जिसमें दिल्ली और मुंबई समेत कई राज्यों के लोग शामिल हैं। एसएसपी ने एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में सीओ ब्रह्मपुरी, सीओ कोतवाली और सीओ दौराला के साथ इन सर्किल के थानेदार भी शामिल रहे। जैसे ही टीम हारमनी इन होटल के प्रथम तल पर पहुंची तो वहां दिल्ली और मुंबई की युवतियां कैसीनो चला रही थीं। ऑनलाइन पार्टी बुक की गई थी। यहां पर अर्द्धनग्न अवस्था में युवतियां डांस करती देखी गईं। पुलिस ने मौके से छह युवतियों और 15 रईसजादों को हिरासत में लिया है। बाकी 35 से ज्यादा लोग पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि होटल में अवैध तरीके से कैसीनो चल रहा था।
होटल मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। होटल मालिक से सीओ ने पूछताछ की । सीओ दौराला शुचिता सिंह भी पहुंची। सीओ ने मालिक नवीन अरोड़ा से पूछताछ की। पार्टी में कहां-कहां से लोग शामिल हुए है। इन सब की जानकारी होटल मालिक से रात को सीओ ने ली है।

