Skip to main content

TR NEWS UP-UK

आक्सीजन गैस सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 5 की मौत

बुलंदशहर। यहां सिकंदराबाद में आक्सीजन गैस सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। जोरदार धमाके से मकान जमींदोज हो गया। हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर एसपी सिटी, एसडीएम और दमकल विभाग रेस्क्यू में जुटा हुआ है। वहीं धमाके से आसपास के इलाके में दहशत फैली हुई है।

मामला सिकंदराबाद थाने की आशापुरी कॉलोनी का है। जहां सोमवार को एक पुरानी बिलडिंग में सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जाता है कि वहां एक मरीज के लिए घर पर ही आक्सीजन सिलेंडर लगाया गया था। अचानक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से मकान जमींदोज हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कई लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर एसपी सिटी एसडीएम और दमकल विभाग रेस्क्यू में जुटा है। वहीं जेसीबी की मदद से लिंटर हटाने का प्रयास हो रहा है । आसपास के घरों की दीवारों में भी दरार आ गई है। इस घटना का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य में तेजी लाने के और घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए है और साथ ही सीएम ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *