मुजफ्फरनगर । 2013 के दंगे के मामले में यूपी के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, यति नरसिहानंद, पूर्व मंत्री सुरेश राणा सहित 12 के विरुद्ध एन बी डब्ल्यू जारी किए गए हैंसभी आरोपी कोर्ट में पेश न होने पर आज भी आरोप तय नहीं हो सके।
विशेष अदालत एमपी/एम एल ए के पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र सिंह फौजदार ने आगामी 29 अक्टूबर आरोप तय करने के लिए नियत की है।
आज कोर्ट मे पूर्व मंत्री संजीव बालियान, साध्वी प्राची, एमपी हरेंद्र सिंह मलिक व उमेश मलिक आदि कोर्ट मे पेश हुए। गत 2013 मे नंगला मंदौड में भड़काऊ भाषण देने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने का आरोप है।
Author: Taja Report
Post Views: 17


