Skip to main content

TR NEWS UP-UK

टेनिस मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाया दम खम

मुजफ्फरनगर। डॉ सुरेंद्र प्रकाश मेमोरियल अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट में बाहर से आए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया और ग्रास कोर्ट की बहुत तारीफ़ की।

विजय वर्मा ने बताया कि कल दिनांक 21 10 2024 को कुछ और कैटेगरी के मैच शुरू किए जाएंगे जिसमें 35 60 65 पुरुष एवं 30 35 50 महिला होंगे, लगभग 16 महिला खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग ले रही है और 2110 2024 को इसका शुभारंभ भी  जिलाधिकारी द्वारा सर्विस क्लब में किया जाएगा जहां सभी देश विदेश से आये खिलाड़ी उपस्थित रहेंगे। आज के मैच का स्कोर इस प्रकार रहा लक्षित सूद ने अविनाश कुमार को 6-1 6-3, नितेश रूंगटा ने अनुपम चौधरी को 6-0 6-3, चंद्रिल सूद ने तनुज शर्मा को 6-16-3, मुरुगेश कोठारी ने जापान के खिलाड़ी इनोवा केंजी को 6-2 2-6 10-7, अजीत मारुति ने शांतनु तिवारी को 6-16-2, पुलकित मिश्रा व पवन सूर्य ने गोविंद प्रसाद मौर्य व राठौर रीगन को 6-2 7-5, फ्रांस के मेजॉन जूलियन व डोडी स्वर्णदीप सिंह ने आसवानी प्रकाश व रोहन नारायण को 6-3 64, गौतम अभिषेक व राज कुमार ने गुरुसिमरन व आदर्श वीर को 6-1 6-0 से हराकर अपने-अपने मुकाबले जीते.

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *