Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सोशल मीडिया के बढते खतरों के प्रति चेताया

श्री राम कॉलेज में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज के व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग मे वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका शीर्षक ’’सोशल मीडिया सार्थक मानवीय संबंधों को प्रोत्साहित करता रहा है’’ जिसमें सकारात्मक दृष्टिकोण, सकारात्मक दृष्टिकोण और संतुलित दृष्टिकोण मे होने वाले प्रयोग और अनुप्रयोग पर चर्चा हुई और बताया गया कि किस तरह से सोशल मीडिया ने हमारे जीवन मे क्रांति ला दी है। यह हमें दुनिया भर के लोगो से जुडने, विचारों का आदान प्रदान करने और नई चीजें सीखने का एक मंच प्रदान करता है।

जिस तरह से सोशल मीडिया के आने से मानव जीवन सुगम और सरल हुआ है उसी तरह कुछ अनजान खतरो की तरफ मानव जीवन अग्रसर है। जैसे-जैसे तकनीकी विकास बढ़ता चला जा रहा है, वैसे वैसे ही मानव जीवन मे खतरे बढते चले जा रहे है। आज के दौर मे सोशल मीडिया का प्रयोग कुछ गलत कार्यो के लिए भी किया जाने लगा है, जिससे सामाजिक जीवन मे विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न हुई है जैसे रिश्तों मे अनबन, ऑनलाईन सम्बंध, असली या नकली तथा डिजीटल दुनिया अकेलेपन का घर ये आम बात हो गयी है।

इस प्रतियोगिता मे विद्यार्थियों ने जाना कि किस तरह से सोशल मीडिया को मानव जीवन मे लाने का उद्देश्य क्या था ? किन्तु वर्तमान समय मे इसका प्रयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा है, सोशल मीडिया का प्रयोग संतुलित किस तरह किया जा सकता है तथा अपने आपको कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है ?

इस कार्यक्रम मे विभाग के छात्र-छात्राओं ने बडी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग किया तथा समस्त विद्यार्थीगण इस नई जानकारी को लेकर बहुत ज्यादा उत्साहित दिखे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी.बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा प्राची चौधरी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर शालू राणा बीबीए प्रथम वर्ष रही तथा तृतीय स्थान शिवम कुमार बीबीए द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथी श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलिज़ेज के चेयरमेन महोदय डा0 एससी कुलश्रेष्ठ जी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनको सोशल मीडिया के उचित प्रयोग के बारे मे जानकारी दी तथा ये भी बताया कि किस तरह से मानव जीवन प्रभावित हो रहा है और किस तरह से अपने आपको संतुलित रखा जा सकता है।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने विद्यार्थियों को बताया कि सोशल मीडिया और प्रबंधन का जीवन मे किस प्रकार उपयोग मानव जीवन को सरल बनाता है। तत्पश्चात संस्थान के डीन डा0 सौरभ मित्तल ने कहा आज के आधुनिक समय मे सोशल मीडिया को बढ़ावा मिलना चाहिए।

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज आईक्यूएसी कॉर्डिनेटर डा0 विनीत शार्मा जी ने बताया कि किस तरह आज के आधुनिक समय मे सोशल मीडिया के बिना जीवन कार्यहीन सा प्रतीत होता है तथा इसका महत्व मानव जीवन को कितना आसान बनाता है। कार्यक्रम का सफल संचालन व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्ता अंकुश रावल जी ने किया।

अंत मे व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 विवेक कुमार त्यागी ने बच्चों को सोशल मीडिया के विषय मे प्रकाश डाला और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम के दौरान व्यवसाय एवं प्रबंधन विभाग के प्रवक्तागण हिमांशु वर्मा, अंकुल रावल, शिवानी शर्मा, निशी ठाकुर, सागर शुक्ला, जतिन सिंघल, पूनम शर्मा, कपिल देशववाल, मोनिका राठी, तन्नु त्यागी, जैबा, स्वाती तायल, डा0 अतुल वर्मा, नीशु वर्मा, अंशुल त्यागी मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *