मुजफ्फरनगर । मीरापुर विधानसभा सीट उप चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट मांग रहे और बाद में ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम का टिकट ले आए अरशद राणा को अब कांग्रेस पार्टी ने भी निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस पदाधिकारी को बिना बताए अन्य पार्टी से टिकट मांगने पहुंचे अरशद राणा पर अनुशासनहीनता की कारवाई में लेते हुए कार्रवाई की गई है। मुजफ्फरनगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंडित सुबोध शर्मा ने बताया कि अरशद राणा की कांग्रेस पार्टी मे काफ़ी समय से पार्टी विरोधी गतिविधियों मे शामिल थे। उनके पार्टी विरोधी गतिविधिियों मे शामिल होने के कारण उनको 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। अरशद राणा पर बसपा ने भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर कार्रवाई की थी।
Author: Taja Report
Post Views: 15


