Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भाजपा की महिला नेता के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले ने तूल पकड़ा

देहरादून। केदारनाथ बेस कैंप में भाजपा की महिला नेता के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले ने तूल पकड़ लिया है। डीजीपी से इसकी शिकायत की गई है। दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आने के बाद एक चैट भी वायरल हो रही है। 

एक महिला भाजपा नेता ने केदारनाथ बेस कैंप में उसके साथ रेप की कोशिश के आरोप लगाए हैं। महिला की केदारनाथ में दुकान है और वहीं बेस कैंप के एक टेंट में वो रहती है। महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसके गांव का ही एक व्यक्ति अचानक उसके टेंट में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उसने इसका विरोध किया और वो चिल्लाने लगी तो आरोपी वहां से भाग गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सएप चैट वायरल हो रही है। जिसे पीड़ित महिला का बताया जा रहा है। कथित चैट में नजर आ रहा है कि भाजपा गुप्तकाशी मंडल नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में चैट चल रही है। जिसमें लिखा गया है कि भाजपा के कई दिग्गज नेता उस पर दबाव बना रहे हैं जिनका नाम लेना उचित नहीं है। इसके साथ ही ये लिखा गया है कि जहां पार्टी को महिला का सम्मान करना चाहिए था उसके साथ खड़े रहना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। मैं खुद का इस पार्टी में रहना उचित और सेफ नहीं समझती हूं। इस चैट को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कथित चैट उसी भाजपा महिला नेता की है जिसके साथ केदारनाथ बेस कैंप में दुष्कर्म का प्रयास हुआ था।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *