मुजफ्फरनगर । बुढाना में बीती रात हुए बवाल में 725 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।कोतवाली प्रभारी बुढ़ाना आनंद देव मिश्रा ने कहा कि कोई भी अफवाह ना फैलाए, फिलहाल कस्बे में शांति है। सोशल मीडिया पर कोई भी भ्रामक पोस्ट वायरल ना करे। अगर सोशल मीडिया कुछ भी आपत्तिजनक पोस्ट दिखती है तो तुरंत नीचे लिखे नंबर पर बताएं। खुद कानून हाथ में ना लें। माहौल को बिगड़ने से बचाए। पुलिस का सहयोग करें। दो लोगों से ज्यादा कहीं पर भी आदमी जमा ना हो। बीते कल के हुडदंग में 725 अज्ञात लोगों के खिलाफ दो मुकद्दमे दर्ज किए गए हैं। चिन्हित कर सभी को जेल भेजा जाएगा। माहौल बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। हम अच्छे लोगों के मित्र हैं तो ग़लत लोगों के लिए उनके शत्रु।
*बुढ़ाना कोतवाल आनंद देव मिश्र**9454404062


