Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरेंद्र मलिक से कोई टकराव नहीं : कादिर राना

मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद कादिर राना ने कहा है कि मौजूदा सांसद मलिक के साथ उनका कोई टकराव नहीं है। सपा कार्यालय पर गत दिवस आयोजित चुनाव कार्यक्रम में सांसद की गैर मौजूदगी को लेकर उठे सवालों के बीच जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि पिछले लोकसभा चुनाव में उनके द्वारा हरेंद्र मलिक का विरोध किए जाने के बाद दोनों के बीच टकराव की स्थिति है। इस पर कादिर राना ने कहा कि उनका हरेंद्र मलिक के साथ कोई टकराव नहीं है। कादिर राना ने कहा कि चुनाव में पहले वे उनके साथ रहे उसके बाद उनकी ड्यूटी बिजनौर क्षेत्र में लगा दी गई थी इसके चलते हुए यहां नहीं रह पाए। उन्होंने कहा कि सूजडू से जितनी वोट हरेंद्र मलिक को मिली हैं उनसे साफ है कि उन्होंने उनके लिए मिलकर काम किया है। हालांकि पहली चुनावी बैठक से प्रत्याशी सुंबुल राना भी नदारद रहीं। ऐसे में साफ है कि कादिर राना खुद यह चुनाव लडाएंगे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *