Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बुढ़ाना में सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिमों ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर । एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी से बुढ़ाना में नाराज मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोग देर रात सड़क पर उतर आए और जाम लगा दिया। इससे तनाव के हालात बन गए। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद पुलिस के अनुरोध पर भीड़ वापस लौट गयी।

आरोप है कि कसबा निवासी अखिल त्यागी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में शनिवार रात मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतरे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुस्लिम समाज के लोग घर वापस लौट गए। अफवाह फैल गई कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है, जिसके बाद सैकड़ों लोग दोबारा सड़क पर उतरे। कसबे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सांसद हरेंद्र मलिक ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह से प्रकरण की जानकारी ली।पुलिस ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार है, उसे छोड़ा नहीं गया है। इसके बाद देर रात मुस्लिम समाज के लोग शांत हुए और घरों को लौट गए। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्यवाही से बड़ा बवाल होने से बच गया।

पुलिस ने बताया कि थानाक्षेत्र बुढाना में एक युवक द्वारा दूसरे समुदाय के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के विरोध में कुछ लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा था । उक्त सम्बन्ध में अवगत कराना है कि थाना बुढाना पुलिस द्वारा उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए धरना प्रदर्शन को समाप्त करा दिया गया है । वर्तमान में यातायात सुचारू रूप से चल रहा है ।

देर रात अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार, एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार बुढाना में मौजूद नजर आए।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *