मुजफ्फरनगर । कांग्रेस से टिकट के दावेदार अरशद राणा मीरापुर विधानसभा सीट पर ए आई एम आई एम के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।
मीरापुर विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और आजाद समाज पार्टी के बाद AIMIM से अभी तक सभी मुस्लिम प्रत्याशी घोषित हुए हैं। हालांकि बसपा टिकट बदले जाने की चर्चा है। जल्द ही राष्ट्रीय लोकदल भी अपना प्रत्याशी घोषित करेगा। राजपाल सैनी यहां टिकट के बड़े दावेदार बने हुए हैं।
Author: Taja Report
Views: 14


