मुजफ्फरनगर । ई रिक्शाओं को लेकर ट्रैफिक विभाग ने शहर में अभियान शुरू किया लेकिन शहर के जाम पर अभी इसका कोई असर नहीं पड़ा।
शहर में अवैध, टूटी फूटी, बिना रजिस्ट्रेशन, नाबालिग चालक ड्राइवर वाली ई रिक्शाओं को प्रतिबंधित सीज करने का ट्रैफिक विभाग ने अभियान चलाया। नावल्टी चौराहा पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने दर्जन भर ई रिक्शाओं को पकड़ा। ई रिक्शाओं पर कार्यवाही से ई रिक्शा चालकों में हडकंप तो मचा लेकिन शहर के मुख्य चौराहों और बाजारों पर जाम के हालात लगातार बने रहे। अधिकारियों के अनुसार ई रिक्शाओं का अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Author: Taja Report
Views: 13


