Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अंकित विहार चकरोड से अवैध पटाखों का जखीरा पकड़ा, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर । थाना नई मण्डी पुलिस ने अंकित विहार चकरोड से अवैध पटाखों का विक्रय करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार 114 किग्रा0 अवैध पटाखे बरामद किए हैं। 

थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अवैध पटाखों का भंडारण व विक्रय करने वाले 01 अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर साउथ भोपा रोड किराये का गोदाम से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न प्रकार के लगभग 114 किग्रा0 अवैध पटाखे बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरमादगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 492/24 धारा 288/125 बीएनएस ,5/9ख विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*

*1.* राजीव पाल पुत्र मदन निवासी अंकित बिहार चकरोड थाना नई मण्डी, मुजफ्फरनगर।

*बरामदगीः-*

▪️ 114 कि0ग्रा0 अवैध पटाखे (05 गत्ते के डब्बे मे विभिन्न प्रकार के)

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *