लखनऊ। उत्तर प्रदेश की जेलों में निरुद्ध महिला बंदी अपने पतियों के साथ करवा चौथ मना सकेंगी।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान ने महिलाओं लिए बड़ी पहल करते हुए आदेश जारी किया है। इसके साथ अब जेल में निरुद्ध महिला कैदी भी पति संग करवा चौथ का पर्व मना पाएंगी। राज्य महिला आयोग ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र कर आवश्यक व्यवस्था कराने के लिए कहा है। इसके अलावा महिला कैदियों के साथ पुरुष कैदी की पत्नियां भी जेल में करवा चौथ का पर्व मना सकेंगी। करवा चौथ पर महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान के प्रयास से अब कैदी महिलाएं भी करवा चौथ पर पति के दर्शन करने से महरूम नहीं रहेंगी। 
Author: Taja Report
Views: 10

