मुजफ्फरनगर । एक युवक का फांसी लगा सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बच्चन सिंह कॉलोनी में मेरठ के पल्लव पुरम निवासी अमन सैनी का शव किराए के कमरे में फांसी लगा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव में से बदबू आने पर पड़ोसी द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई, तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजे तुड़वा कर शव को फांसी के फंदे से उतारा। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 22


