Skip to main content

TR NEWS UP-UK

हरिद्वार में सूखा गंगा का पानी तो निकली रेलवे पटरी, क्या यहां चलती थी ट्रेन?

हरिद्वार. इस समय गंगा नदी की सफाई का काम जोरों पर चल रहा है. गंग नहर बंद किए जाने से हर की पौड़ी और VIP घाट पर बहने वाली गंगा की धारा सूख गई है. जब यहां धारा सूखी तो नजारा बिलकुल अलग दिखाई देने लगा. दरअसल, वीआईपी घाट पर गंगा नदी में रेलवे की पटरियां नजर आ रही हैं. यह नजारा देख लोग भी अंचभित हो गए और सोचने लगे कि पानी के अंदर कब रेलवे की पटरी बिछा दी गई? गंग नहर की मुख्य धारा को फिलहाल नील धारा में छोड़ा गया है. पानी न होने के चलते हरिद्वार में गंगा तट के पास रोड़ी बेलवाला में अंग्रेजों के जमाने में बनाई गई रेल पटरी दिखाई देने लगी है. यह रेल पटरी छोटी है, जिसमें ट्रेन के छोटे-छोटे डिब्बे चलते थे, जो बच्चों के मनोरंजन के लिए थे और बच्चों को गंगा के किनारे घुमाकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर छोड़ते थे. इस बारे में धीरे-धीरे लोगों की जानकारी खत्म होती गई. अब जब गंगा घाट पर सफाई का काम चल रहा है तो रेल की यह पटरियां दिखाई देने लगी हैं. ये लोगों में उत्सुकता का एक कारण बन गई हैं. लोग सोचने को मजबूर हैं कि क्या कभी यहां पर ट्रेन चलती थी? अंग्रेजों के जमाने में गंगा नदी और नील धारा के बीच बहुत बड़ा मैदान था, जिसे रोडी बेलवाला कहते हैं. यहां पर घना जंगल था.

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *